Posts

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब परिवार के साथ विदेश जाने का मौका देगी सरकार

Image
नई दिल्ली:  केंद्र सरकार के कर्मी जल्द ही अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) पर विदेश यात्रा कर सकते हैं. सरकार के आला अधिकारियों ने बताया कि कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया है और गृह, पर्यटन, नागरिक विमानन तथा व्यय जैसे संबंधित विभागों से ‘‘जल्द से जल्द’’ राय मांगी है. उन्होंने एक पत्र  के हवाले से बताया कि यह प्रस्ताव विदेश मंत्रालय की ओर से दिया गया. इसमें पांच मध्य एशियाई देशों - कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान - को एलटीसी योजना के तहत शामिल करने का प्रस्ताव है.  अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मियों को एलटीसी के तहत इन देशों की यात्रा करने देने का मकसद रणनीतिक तौर पर अहम मध्य एशियाई क्षेत्र में भारत की सक्रियता बढ़ाना है. इससे पहले, मार्च में सरकार ने कहा था कि उसने अपने कर्मियों को एलटीसी का लाभ लेकर दक्षेस देशों की यात्रा की अनुमति देने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया है. कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उस वक्त कहा था, ‘‘दक्षेस क्षेत्र में लोगों से लोगों का संपर्क बढ़ाने और रिश्तों को मजबूत करने ...

IRCTC घोटाला : लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी को समन, 31 अगस्त को अदालत में पेश होने का निर्देश

Image
नई दिल्ली :  दिल्ली की एक अदालत ने  भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) घोटाला  मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य को आरोपी के रूप में आज समन जारी कर अदालत में पेश होने को कहा है. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सभी आरोपियों से 31 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा. मामले में 16 अप्रैल को आरोपपत्र दाखिल करने के बाद सीबीआई ने कहा था कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं.  लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन प्रबंध निदेशक बी के अग्रवाल और आईआरसीटी के तत्कालीन निदेशक राकेश सक्सेना का भी नाम आरोपपत्र में है. आरोपपत्र में शामिल अन्य नामों में आईआरसीटीसी के तत्कालीन समूह महाप्रबंधक वी के अस्थाना और आर के गोयल, सुजाता होटल के निदेशक विजय कोचर और व...

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म मामले में मोदी, नीतीश पर साधा निशाना

Image
नयी दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बालिका आश्रय गृह में बच्चियों के साथ दुष्कर्म मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कहानी उनकी है जिनमें से एक आश्वासन देता है और एक सुशासन देने का वादा करता है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आश्वासन बाबू (आश्वासन देने वाले) और सुशासन बाबू (सुशासन का वादा करने वाले) की कहानी....हमने सुना कि एक निर्वाचित व्यक्ति (मोदी) ने बेटी बचाओ का महज एक नारा दिया है.' ट्वीट के साथ ही राहुल ने दुष्कर्म मामले पर एक खबर भी पोस्ट की. ‘बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ' का नारा राजग सरकार ने दिया है. वहीं नीतीश कुमार के सुशासन के नारे के कारण उन्हें अक्सर सुशासन बाबू कहा जाता है. कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी पार्टियों ने मोदी पर ऐसे झूठे वादे करने तथा ऐसे आश्वासन देने के आरोप लगाये हैं जो कभी पूरे नहीं किये जाते.

देश को बनाने में उद्योगपतियों की अहम भूमिका, क्या हम उन्हें अपमानित करेंगे, चोर-लुटेरे कहेंगे : पीएम मोदी

Image
लखनऊ:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं. अपने दौरे के आखिरी दिन आज लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 60 हजार करोड़ रूपये लागत वाली 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी नियत शुरू से ही साफ रहे हैं. मैं उत्तर प्रदेश सरकार के कामकाज से काफी खुश हूं. साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मार्च तक हर घर में बिजली पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा.  पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश अभी जिन समस्याओं का सामना कर रहा है, वह पिछले 70 सालों के शासन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि मेरी नियत साफ रही है. आगे कहा कि भारत को मोबाइल उत्पादन हब के रूप में पहचाना जा रहा है. मोबाइल उत्पादन के मामले में हम विश्व में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग इसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कह रहे हैं, लेकिन मैं इसे रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कहूंगा. इतने कम समय में जिस प्रकार प्रक्रियाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाया गया है, पुराने तौर तरीकों को बदला गया है, ऐसा उत्तर प्रदेश में देखन...

चंद्र ग्रहण से पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आया भूकंप, लोग घर से बाहर निकले

Image
नई दिल्ली:  हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दोपहर में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई. भूकंप का यह झटका दोपहर 1.42 बजे आया. कांगड़ा में आए भूकंप के इस झटके से लोग सहम से गये हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है और उसके बाद भूकंप के ये झटके उन्हें और भी ज्यादा डरा सकता है. बता दें कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में जून महीने में करीब तीन बार भूकंप आ चुके हैं.  मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज भारी से बहुत भारी बारिश हुई. प्रदेश में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे से राज्य में मानसून बहुत सक्रिय है. यहां मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि सोलन , बिलासपुर और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के...

करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी

Image
चेन्नई : द्रविड़ मुन्नेड़ कड़गम के प्रमुख व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तबीयत आज ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वे पहले से ही बीमार चले आ रहे थे. 94 वर्षीय करुणानिधि के स्वास्थ्य का हाल ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जाना है और उनके स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित कई प्रमुख नेता गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री ने करुणानिधि के बेटे व डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता एमके स्टालिन व बेटी कनिमोझी से फोन पर बात की है. मूत्रनलिका में संक्रमण के कारण बुखार से जूझ रहे 94 वर्षीय द्रमुक प्रमुख के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है , ‘‘ थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की. कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की. मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.' 

राफेल डील पर कांग्रेस का फिर हमला : रक्षा मंत्री ने झूठ बोला, मोदी सरकार ने नियमों को तोड़ा

Image
नई दिल्ली:  राफेल डील  पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने नियमों की सभी नियमों की अनदेखी की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संसद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने झूठ बोला है. राफेल डील रक्षा सौदे में क्रोनी कैपिटलिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है. राफेल का सच छुपाया जा रहा है.  इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सौदे के माध्यम से देश के एक नामी उद्योगपति को चार अरब डॉलर का 'ईनाम' दिया गया है.  गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''श्रीमान 56 (मोदी) को जो पसन्द आता है, उसे सूट पहने होना चाहिए, 45 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे होना चाहिए, उसके पास 10 दिन पुरानी कंपनी होनी चाहिए और उसने अपनी जिंदगी में कभी विमान नहीं बनाया हो.''  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा करते हुए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और उनपर देश से झूठ बोलने का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने कुछ दस्तावेज सामने रखते हुए संवाददाताओं ...