लखनऊ: यूपी के हाथरस में भैंस तस्करी के इल्ज़ाम में भीड़ ने चार लोगों को बहुत मारा. घायलों पर पुलिस ने भैंस को चोट पहुंचने के इल्ज़ाम में मुकदमा कर दिया, लेकिन उन्हें चोट पहुंचने वालों को बख़्श दिया. उधर बीजेपी के सांसद विनय कटियार की इस चेतावनी के बाद कि मुसलमान गाय को हाथ न लगाएं सपा नेता आज़म खान ने मुसलमानों से डेरी कारोबार बंद करने को कहा है. उनका इल्ज़ाम है कि कटियार के इस बयान के बाद उनकी जान को ख़तरा बढ़ गया है. बताया जाता है कि गांव में शोर उठा कि कुछ लोगों ने भैंस को इंजेक्शन देकर मार डाला और भीड़ उन पर टूट पड़ी. उनकी जमकर पिटाई हुई. फिर उन्हें रस्सी से बांध दिया गया. फिर पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई. हाथरस के एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि “उनका कहना यह था, गांव वालों का आरोप था कि दो महीने पहले भी कुछ भैंसें चोरी गई हैं. और इन लोगों का काम भैंसों को मारना और मारकर ले जाना है.” आरोपी कहते हैं कि उनके पास मरे जानवर उठाने का लाइसेंस है गांव से उन्हें फोन करके मरी हुई भैंस उठाने बुलाया गया था. पैसों को लेकर बहस हो गई. फिर शोर मचा दिया गया कि वे भैंस स्मगलर हैं. आ...
नई दिल्ली: दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में गुरुवार को सुबह 11:30 बजे वीआईपीएस कॉलेज की सातवी मंजिल से कूदकर वरीशा नाम की लड़की ने ख़ुदकुशी कर ली . वरीशा ने एलएलबी की थी और यहां एलएलएम के लिए एप्लाई किया था. वरीशा कॉलेज गई पांचवे फ़्लोर पर क्लास का पता किया और फिर सातवीं मंजिल पर जाकर नीचे कूद गई. वरीशा के पिता जूतों की दुकान में काम करते हैं. उसके भाई ने अभी एमबीए किया है. वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी और साथ में पढ़ाई भी कर रही थी. मौके से वरीशा के दो मोबाइल फोन मिले हैं. दोनों फोन लॉक मिले. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
चेन्नई : द्रविड़ मुन्नेड़ कड़गम के प्रमुख व तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की तबीयत आज ज्यादा खराब हो गयी और उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. वे पहले से ही बीमार चले आ रहे थे. 94 वर्षीय करुणानिधि के स्वास्थ्य का हाल ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जाना है और उनके स्वस्थ होने की कामना की है. वहीं तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम सहित कई प्रमुख नेता गोपालपुरम स्थित उनके आवास पर पहुंचे. प्रधानमंत्री ने करुणानिधि के बेटे व डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता एमके स्टालिन व बेटी कनिमोझी से फोन पर बात की है. मूत्रनलिका में संक्रमण के कारण बुखार से जूझ रहे 94 वर्षीय द्रमुक प्रमुख के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है , ‘‘ थिरू एमके स्टालिन और कनिमोई जी से बातचीत की. कलैंग्नार करुणानिधि जी के स्वास्थ्य के बारे में पूछा और जरूरत पड़ने पर सहायता की पेशकश की. मैं उनके जल्दी स्वस्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.'
Comments
Post a Comment