मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी ने बच्चे को खिलाई आईसक्रीम, देखें VIDEO

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दो दिवसीय मध्य प्रदेश के अपने दौरे के दौरान एक बच्चे को आइसक्रीम खिलाई। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने दो दिनों तक उज्जैन, इंदौर आदि की यात्रा की। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इंदौर के एक आइसक्रीम की दुकान पर गए।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अन्य पार्टी के नेताओं कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि के साथ आइसक्रीम की दुकान पर दिखाई दे रहे हैं। 
वीडियो में जैसे ही राहुल गांधी के सामने आइसक्रीम रखी गई, उन्होंने पास खड़े बच्चे की ओर देखते हुए आइसक्रीम पूछी। उन्होंने बच्चे से हैल्लो करने के बाद पूछा कि आइसक्रीम लोगे? इसके बाद आइसक्रीम की पहली बाइट बच्चे को खिला दी। 

Comments

Popular posts from this blog

करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी

हाथरस : भैंस तस्करी का आरोप लगाकर पीटा; मामला पिटने वालों पर दर्ज, पीटने वाले मुक्त

दिल्ली : छात्रा ने कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की