मॉब लिंचिंग पर UP के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, 'इंसान भी जरूरी और गाय भी'

मॉब लिंचिंग पर UP के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, 'इंसान भी जरूरी और गाय भी' नई दिल्ली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस में मवेशी चोरी के संदेह में भीड़ द्वारा चार लोगों की जमकर पिटाई के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मॉब लिंचिंग पर बयान आया है. यूपी के सीएम ने कहा कि हमलोग सबको सुरक्षा देंगे. उन्होंने कहा कि इंसान भी जरूरी और गाय भी. दोनों की प्रकृति में अपनी भूमिका है. इसके अलावा उन्होंने इस मामले को बेवजह तूल देने के लिए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. इसके अलावा आदित्यनाथ ने अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में बहस को लेकर कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी की 'बचकानी हरकत' को रिजेक्ट कर दिया है. अविश्वास प्रस्ताव से कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है. 

​योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन घटनाओं को अनावश्यक महत्व दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर आप मॉब लिंचिंग की बात कर रहे हैं, तो 1984 में क्या हुआ था? कानून-व्यवस्था राज्य का मामला है. कांग्रेस तिल का ताड़ बनाने के अपने इरादे में सफल नहीं हो पाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

दिल्ली : छात्रा ने कॉलेज की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

हाथरस : भैंस तस्करी का आरोप लगाकर पीटा; मामला पिटने वालों पर दर्ज, पीटने वाले मुक्त

करुणानिधि बीमार, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने जाना हाल, आवास की सुरक्षा कड़ी